फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   campus interview for jobs in mandi ITI

निजी कंपनी ने खोले रोजगार के द्वार, इस दिन कैंपस इंटरव्यू

Sun, 22 Oct 2017 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 22 Oct 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
campus interview for jobs in mandi ITI

देश की नामी कंपनी ने हिमाचली युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। मंडी आईटीआई में 25 अक्तूबर को यह कंपनी रोजगार मेला लगाने जा रही है। युवाओं के लिए बड़ी खबर यह है कि यह कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को नियमित नौकरी प्रदान करेगी।

विज्ञापन


कंपनी को अपने यहां फीटर, मशीनीस्ट, टर्नर, मोटर मेकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, वायरमैन ट्रेड के युवाओं की जरूरत है। जिन युवाओं ने 2014, 2015 और 2016 में आईटीआई का डिप्लोमा किया है।
विज्ञापन


वे भी इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में अभ्यर्थी जो जुलाई और अगस्त 2017 में आईटीआई की परीक्षा दे चुके हैं और जिनका परिणाम नहीं आया है वो भी इस कैंपस इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी ने आईटीआई की परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। रोजगार मेले में प्रदेश भर के युवा हिस्सा ले सकते हैं। 

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए युवाओं को सुबह नौ बजे आईटीआई परिसर में दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा।


युवाओं की पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि एनसीवीटी और एससीवीटी से पास आईटीआई धारकों के अलावा प्राइवेट संस्थानों के युवा भी रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू के बाद चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से नियमित नौकरी दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed