फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   campus interview for jobs in ITI Paragpur on 30th May

नौकरी चाहिए तो कैंपस इंटरव्यू देने के लिए यहां आइए

Sun, 26 May 2019 04:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)/निरमंड (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर (कांगड़ा)/निरमंड (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 May 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
campus interview for jobs in ITI Paragpur on 30th May
फाइल फोटो

मॉडर्न आईटीआई परागपुर में टाटा मोटर पंतनगर (उत्तराखंड) 30 मई को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन करेगी। इसमें आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर ट्रेडों में पास प्रशिक्षार्थियों और सीओई के ऑटोमोबाइल, फिटिंग, वेल्डिंग, फेब्रिकेशन, प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिकल के प्रशिक्षणार्थी, जिन्होंने कम से कम डेढ़ साल का सीओई में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो और उनके पास प्रथम वर्ष की मार्कशीट हो, भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


प्रशिक्षणार्थियों ने दसवीं की परीक्षा नियमित छात्र के रूप में राज्य बोर्ड, सीबीएसई या आईसीएसई से कम से कम 35 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को इंडस्ट्रियल ट्रेनी के रूप में एक वर्ष के लिए रखा जाएगा। चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 11000 रुपये प्रतिमाह प्रशिक्षण भत्ते के अलावा कंपनी की तरफ से अन्य सुविधाएं जैसे ईएसआईसी, कैंटीन, ट्रांसपोर्ट यूनिफार्म इत्यादि भी मिलेंगी।
विज्ञापन


कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले प्रशिक्षणार्थी मूल प्रमाणपत्रों, फोटोयुक्त पहचान पत्र, पैन कार्ड तथा आधार कार्ड और चार पासपोर्ट साइज फोटो लाल बैकग्राउंड सहित सुबह नौ बजे मॉडर्न आईटीआई परागपुर के प्रांगण में पहुंचना होगा। यह जानकारी संस्थान के प्रधानाचार्य ई. सुरजीत ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरमंड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 27 और 28 मई को रोजगार मेला होगा। मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो प्रदेश के 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए निरमंड में रोजगार मेला लगाएगी। आईटीआई निरमंड के प्रधानाचार्य किरत सिंह सोहल ने कहा कि वर्ष 2007 में खुले इस संस्थान में यह पहला मौका है, जब देश की किसी नामी कंपनी यहां दस्तक दे रही है।


कंपनी के प्लेसमेंट अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआती दौर में कंपनी करीब 11,000 रुपये मासिक वेतन और अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार देगी। रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं और कॉलेज कक्षा पास से लेकर किसी भी विषय में आईटीआई, डिप्लोमा और डिग्री होल्डर अभ्यर्थी भाग ले सकता है। कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं को अपने साथ अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां, आधार कार्ड, हिमाचली और चरित्र प्रमाणपत्र समेत 4 फोटो साथ लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed