{"_id":"57c27e324f1c1b0d4bd50ea4","slug":"campus-interview-for-job-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं को नौकरी का मौका, 50 पदों पर भर्ती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बेरोजगार युवाओं को नौकरी का मौका, 50 पदों पर भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवाओं को रोजगार का सुनहरा मौका है। 50 पदों के लिए साक्षात्कार 29 अगस्त को उपरोजगार कार्यालय में लिया जाएगा। मैसर्ज शिव शक्ति बायोटेक लिमिटेड हमीरपुर ने 50 पद सेल्स एग्जीक्यूटिव पुरुष वर्ग के अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 29 अगस्त को उपरोजगार कार्यालय अंब और 30 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार बाहरवीं या स्नातक पास होना चाहिए। आयु 20 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयनित युवाओं को प्रतिमाह 6 हजार रुपये बेसिक सहित टीए, डीए और प्रोत्साहन कमीशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, बोनाफाइड प्रमाण-पत्रों और फोटो प्रतियों के साथ 29 अगस्त को उपरोजगार कार्यालय अंब और 30 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में सुबह साढ़े 10 बजे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन