युवाओं के लिए निजी कंपनियों में नौकरी का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर के युवाओं के लिए निजी कंपनियों में रोजगार का मौका है। इसके लिए आईटीआई मंडी में चार और पांच जुलाई को कैंपस इंटरव्यू होंगे। इसमें मारुति सुजुकी की ज्वाइंट एडवेंचर कंपनी पांच जुलाई को अप्रेंटशिप के आधार पर रोजगार प्रदान करेगी। वहीं, चार जुलाई को नालागढ़ की प्रीति किचन एप्लाइंसिस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी।
कैंपस इंटरव्यू में 18 से 30 वर्ष के आईटीआई ट्रेड होल्डर और प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। आईटीआई मंडी के सहायक प्लेसमेंट अधिकारी श्याम लाल ने कहा कि मारुति सुजुकी की ज्वाइंट एडवेंचर कंपनी फरीदाबाद पांच जुलाई को वेल्डर, फिटर, टूल, डाई मेकर
ट्रेड में युवाओं को अप्रेंटशिप के आधार पर रोजगार प्रदान करेगी। कंपनी चयनित युवाओं को सात हजार रुपये मासिक स्टाइपंड प्रदान करेगी। कंपनी प्लांट में कार्य के दौरान युवाओं को भोजन की सुविधा भी देगी। कंपनी वेल्डर ट्रेड में 100, फिटर ट्रेड में 25, टूल व डाई मेकर के 25 पदों पर रोजगार प्रदान करेगी।
50 को कैंपस इंटरव्यू में मिली प्लेसमेंट
यही नहीं कैंपस इंटरव्यू में जुलाई सत्र में पास होने आईटीआई प्रशिक्षु भी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा नालागढ़ की प्रीति किचन एप्लाइंसिस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी विभिन्न ट्रेडों में जॉब प्रदान करेगी। रोजगार मेले में किसी भी ट्रेड में आईटीआई अथवा सीओई पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। कंपनी चयनित युवाओं को एक साल तक ट्रेनिंग देगी। ट्रेनिंग के दौरान कंपनी 6100 रुपये मासिक देगी, जिसे अगस्त में संशोधित किया जाएगा।
मंडी आईटीआई में शनिवार को कैंपस इंटरव्यू में निजी कंपनी ने 50 युवाओं को रोजगार प्रदान किया। नालागढ़ स्थित व्रिपो कंपनी ने अप्रेंटशिप के आधार पर चयनित युवाओं को नौकरी प्रदान की है। आईटीआई के सहायक प्लेसमेंट अधिकारी श्याम लाल ने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में 200 युवाओं ने भाग लिया।
कैंपस इंटरव्यू में कंपनी के एचआर अधिकारियों ने मौके पर ही चयनित युवाओं को रोजगार प्रदान किया। 50 चयनित युवाओं में से 33 युवा इसी माह आईटीआई की परीक्षा पास करेंगे। जुलाई में पास होने वाले आईटीआई प्रशिक्षु अगस्त में कंपनी ज्वाइन करेंगे। वहीं, चयनित पासआउट युवा आठ जुलाई को कंपनी में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।