{"_id":"595902264f1c1b093b8b4d5f","slug":"campus-interview-for-job-in-kangra-shahpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनियों में नौकरी के मौके, 260 पदों पर हो रही है भर्ती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
निजी कंपनियों में नौकरी के मौके, 260 पदों पर हो रही है भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनियों ने रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। इससे बेरोजगार युवाओं को नौकरी के बेहतर मौके मिल सकेंगे। इसी कड़ी में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में निजी कंपनियां चार और पांच जुलाई को कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से 260 पद भरेंगी।
विज्ञापन
आईटीआई के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी संतोष नारायण ने बताया कि 4 जुलाई को आईपीएस ग्रुप लुधियाना अनुबंध आधार पर 60 पदों के लिए इंटरव्यू लेंगी। इसमें 18 से 45 वर्ष आयु के आईटीआई पास फिटर व वेल्डर और अंतिम सेमेस्टर में अपीयर होने वाले प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
चयनित उममीदवारों को 8000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। पांच जुलाई को पृथी किचन अप्लांइसिज नालागढ़ करीब 200 आईटीआई पास प्रशिक्षुओं को एक साल के लिए बतौर ट्रेनी रखेगी।
विज्ञापन
इसमें 18 से 30 वर्ष आयु के सभी ट्रेडों से आईटीआई पास और अपने अंतिम सेमेस्टर में अपीयर होने वाले प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। इन्हें 7250 रुपये प्रतिमाह वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा।