{"_id":"59490bc04f1c1b02318b4608","slug":"campus-interview-for-job-in-iti-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं, बारहवीं और आईटीआई पास युवतियों को नौकरी का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दसवीं, बारहवीं और आईटीआई पास युवतियों को नौकरी का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 20 Jun 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश की बेरोजगार दसवीं, बारहवीं और आईटीआई पास युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। बद्दी स्थित वर्धमान टैक्सटाइल लिमिटेड कंपनी 23 जून को आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। 18 से 27 वर्ष की युवतियां इंटरव्यू में भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन
इसमें सिलाई कढ़ाई ट्रेड होल्डर युवतियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि कंपनी चयनित उम्मीदवारों को छह माह की ट्रेनिंग देगी। ट्रेनिंग के दौरान प्रति माह 6700 रुपे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
ट्रेनिंग के बाद कंपनी 8400 रुपये मासिक वेतन देगी। साथ ही कंपनी हॉस्टल की सुविधा भी देगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 23 जून को 10 बजे आईटीआई में पहुंचकर भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को छह फोटो साथ लाने होंगे। इसके साथ ही आधार कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र भी अभ्यर्थियों को लाने होंगे।
विज्ञापन