{"_id":"5c027871bdec22417f79f7c7","slug":"campus-interview-for-job-in-bilaspur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी में नौकरी का मौका, इस दिन होंगे इंटरव्यू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
निजी कंपनी में नौकरी का मौका, इस दिन होंगे इंटरव्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 01 Dec 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़े-लिखे बेरोजगारों युवकों के पास निजी क्षेत्र में नौकरी का मौका है। इसके लिए 6 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू लिए जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी हंसराज गुप्ता ने बताया कि मै. ब्ल्यू स्टार लिमिटेड गांव ओगली नाहन रोड काला अंब जिला सिरमौर में आईटीआई फिटर, टर्नर, इलैक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रानिक्स
विज्ञापन
मोटर मेकेनिक, पंप ऑपरेटर और बेल्डर के 130 पद भरने के लिए 6 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने 18 से 28 आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थियों से कहा है कि वह कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए सभी अनिवार्य दस्तावेज सहित जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन