फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   campus interview for 300 various posts at mandi himachal shimla

युवाओं के लिए खुले रोजगार के द्वार, 300 पदों के लिए होगी भर्ती

Tue, 19 Jun 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 19 Jun 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
campus interview for 300 various posts at mandi himachal shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुल गए हैं। 21 जून को आईटीआई मंडी में टेक्सटाइल एवं गारमेंट्स निर्माता कंपनी युवाओं की भर्ती के लिए आ रही है। 

विज्ञापन


साक्षात्कार प्रक्रिया 22 जून को भी चलेगी। कंपनी ने करीब 300 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। भारत की प्रमुख कंपनियों में शुमार एक्सपोटर्स प्राइवेट लिमिटेड की करीब 55 यूनिट हैं। 
विज्ञापन


यह दिल्ली, बंगलूरू सहित विभिन्न प्रमुख राज्यों में हैं। इस साक्षात्कार में प्रदेश के 9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं पास युवा भाग ले सकते हैं। वहीं किसी भी ट्रेड में आईटीआई पास या फेल खासतौर पर योग्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस्तावेज होंगे जरूरी, मिलेगा इतना वेतन

campus interview for 300 various posts at mandi himachal shimla

युवाओं की आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। इस साक्षात्कार में उच्च शिक्षित डिग्री-डिप्लोमा होल्डर भाग नहीं ले सकते हैं। चयन पप कंपनी आईटीआई पास को 11 हजार, अंडर मैट्रिक, जमा दो को 10,700 वेतन प्रदान करेगी। यह वेतन उन्हें प्रतिमाह कैश प्रदान किया जाएगा।

कंपनी की ओर से पीएफ, ईएसआई की सुविधा भी दी जाएगी और रेगुलर कंपनी रोल पर भी चयन किया जाएगा। रहने के लिए कंपनी मुफ्त व्यवस्था करेगी और 45 रुपये में तीन समय का खाना दिया जाएगा। ट्रेन का टिकट भी कंपनी की ओर से दिया जाएगा। 

इच्छुक युवा 21 जून को आईटीआई मंडी में सुबह 10 बजे पहुंचे। उन्हें अपने साथ 8 पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक अकाउंट कॉपी, आधार कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र लाने होंगे।

प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि जिन युवाओं ने आईटीआई नहीं की है, वे भी इस साक्षात्कार में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी युवाओं से समय पर पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed