250 युवाओं को नौकरी का मौका, यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटोमोबाइल कंपनी में 250 युवाओं को रोजगार का मौका मिलने जा रहा है। पात्र युवाओं का चयन करने के लिए आईटीआई शाहपुर में छह जून को सुजुकी मोटर्स गुजरात प्राइवेट लिमिटेड कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी।
कैंपस साक्षात्कार में विभिन्न आईटीआइज से अलग-अलग व्यवसायों से एनसीवीटी / एससीवीटी कोर्स पास कर चुके युवाओं के अलावा इस वर्ष प्रदेश की सभी सरकारी व प्राइवेट आईटीआइज से अपने अंतिम सेमेस्टर में अपीयर होने वाले प्रशिक्षु भी भाग ले सकते हैं।
इन पदों के लिए होगी भर्ती
आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि कंपनी फिटर, डीजल मेकेनिक, मेकेनिक मोटर व्हीकल, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, टूल एंड डाई मेकिंग, मेकेनिक ट्रैक्टर, पीपीओ, पेंटर (जनरल), सीओई (ऑटोमोबाइल) और इलैक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों के युवाओं को नौकरी देगी।
कैंपस साक्षात्कार में 18 से 23 वर्ष के पात्र युवा भाग ले सकते हैं। कंपनी सभी चयनित युवाओं को फिक्सड टर्म कांट्रेक्ट के तौर पर सात माह के लिए रखेगी। चयन होने पर 13545 रुपये सीटीसी सैलरी देगी ।
इसके अलावा कंपनी रियायती दर पर इन युवाओं को रिहायश और कैंटीन सुविधा भी देगी। कैंपस साक्षात्कार में 2018 में अपने अंतिम सेमेस्टर में अपीयर होने वाले प्रशिक्षु भी भाग ले सकते हैं।