{"_id":"58f383714f1c1be55c47060c","slug":"campus-interview-for-120-posts-at-employment-office-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार चाहिए तो यहां आइए, सिर्फ इंटरव्यू और नौकरी पक्की","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रोजगार चाहिए तो यहां आइए, सिर्फ इंटरव्यू और नौकरी पक्की
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 17 Apr 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला चंबा के बेरोजगार युवकों के पास प्राइवेट कंपनी में जॉब पाने का सुनहरा मौका है। 18 अप्रैल को जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान वर्धमान कंपनी करीब 120 युवाओं को रोजगार देगी। कंपनी युवाओं को बतौर हेल्पर कंपनी में नियुक्ति देगी।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी एसआर कपूर ने बताया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के मकसद से ही इस तरह के साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे 18 अप्रैल को सुबह दस बजे पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा लें। वहीं, साक्षात्कार में भाग लेने के लिए शैक्षणिक योग्यता पांचवीं से जमा दो रखी गई है।
विज्ञापन
जबकि आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है। बतौर हेल्पर कंपनी में नियुक्ति मिलने के बाद 6100 रुपये मासिक वेतन, निशुल्क खाना और रहने की व्यवस्था होगी। इसके बाद मासिक वेतन 6400 रुपये कंपनी देगी। जब नियुक्त युवाओं का प्रशिक्षण समाप्त होगा तो सैलरी दस हजार रुपये दी जाएगी। कंपनी 18 अप्रैल को चंबा में कैंपस इंटरव्यू लेने से पहले सुंडला स्थित रोजगार कार्यालय में 17 अप्रैल को युवाओं को नौकरी देगी।
विज्ञापन