{"_id":"5b9e3aca867a557eb715c4fe","slug":"campus-interview-for-100-posts-at-iti-shahpur-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 युवाओं को मिलेगा रोजगार, इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
100 युवाओं को मिलेगा रोजगार, इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई शाहपुर में 18 सितंबर को हाइटेक गियर भिवाड़ी एस्कार्ट्स लिमिटेड फरीदाबाद कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से 100 प्रशिक्षुओं का एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप आधार पर चयन करेगी। इसके बाद प्रशिक्षुओं को परफॉर्मेंस के आधार पर कंपनी नियमित करेगी।
विज्ञापन
कैंपस साक्षात्कार में उन प्रशिक्षित युवाओं का चयन किया जाएगा, जिनकी उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच है। फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, ट्रैक्टर मेकेनिक, मशीनिस्ट ग्राइंडर और पीपीओ व्यवसायों में आईटीआई कोर्स पास किए युवाओं को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायण ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से चयनित युवाओं को अप्रेंटशिप आधार पर एक साल के लिए नौकरी करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
उसके बाद प्रशिक्षुओं को परफॉर्मेंस के आधार पर कंपनी नियमित करेगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया कि चयनित युवाओं को 8500 रुपये मासिक स्टाइपेंड सैलरी के अलावा चार घंटे ओवरटाइम देगी।