{"_id":"58cf7c624f1c1b2f4a1a183c","slug":"campus-interview-at-iti-shahpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का मौका, 500 पदों पर भर्ती करेगी कंपनी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नौकरी का मौका, 500 पदों पर भर्ती करेगी कंपनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी लिमिटेड जयपुर 22 मार्च को आईटीआई शाहपुर में कैंपस इंटरव्यू में विभिन्न व्यवसायों के वर्ष 2016 व 2017 में पासआउट 500 युवाओं का चयन करेगी। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर संतोष नारायण ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में 18 से 22 वर्ष के टर्नर,
विज्ञापन
फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, वेल्डर, सीओई, मैकेनिक इलेक्ट्रानिक्स, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, आर एंड एसी, डीजल मैकेनिक और टूल एंड डाई मेकिंग के युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
कंपनी चयनित युवाओं को आईटीआई ट्रेनी के तौर पर 5 साल के लिए रखेगी, जिसकी एवज में उन्हें 1.64 लाख रुपए वार्षिक सैलरी मिलेगी। रियायती दामों पर रहने व खाने की सुविधा भी कंपनी देगी।
विज्ञापन
प्राचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू 22 मार्च को सुबह 9 बजे शुरू होंगे। सभी युवाओं को अपना मैट्रिक, जमा दो ,आईटीआई (सभी समेस्टर), स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट ,आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र व 5 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाने होंगे।