फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Byelection himachal: Randhir sharma statement over bjp candidates selection

उपचुनाव: रणधीर बोले- प्रत्याशियों पर सहमति नहीं बनी तो केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजेंगे पैनल

Fri, 01 Oct 2021 05:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Oct 2021 05:31 PM IST
सार

अचार संहिता शुरू होने से के एक दिन बाद ही प्रदेशाध्यक्ष अचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें करने में लगे हैं। कहा कि तीन अक्तूबर को धर्मशाला में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर विचार-विमर्श करेगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
Byelection himachal: Randhir sharma statement over bjp candidates selection
भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा के बयान के बाद भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पहले अपने गिरेबां में झांके, फिर दूसरों पर आरोप लगाए। उप चुनावों में हार देखकर कांग्रेस बौखला गई है। रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। अचार संहिता शुरू होने से के एक दिन बाद ही प्रदेशाध्यक्ष अचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें करने में लगे हैं। कहा कि तीन अक्तूबर को धर्मशाला में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भाजपा उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर विचार-विमर्श करेगी।

विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। हर सीट के लिए किसी एक उम्मीदवार का नाम चयन किया जाएगा। अगर इससे ज्यादा नाम पर विचार होता है तो सहमति न बनने पर पैनल बनाकर केंद्रीय संसदीय बोर्ड को उम्मीदवारों के नाम की सूची भेजी जाएगी। कहा कि अलका लांबा का बयान विरोधाभासी है। एक तरफ कह रही हैं कि गुजरात में तीन हजार किलो और हिमाचल में तीन सौ किलो नशा पकड़ा गया। दूसरी तरफ, सरकार पर नशा माफिया का साथ देने का निराधार आरोप लगा रही हैं। कहा कि इतना नशा पकड़ा जाना सरकार की उपलब्धि है। कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है और हिमाचल में वहीं से नशा आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed