फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BSc Nursing entrance exam on 2 july 2017

बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित

Sun, 21 May 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 21 May 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
BSc Nursing entrance exam on 2 july 2017

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने नए शैक्षणिक सत्र में विवि से संबद्ध निजी और सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा 2 जुलाई और पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स की परीक्षा 30 जुलाई की होगी। 

विज्ञापन


बीएससी नर्सिंग के लिए 22 मई से लेकर 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन की तिथि तय की गई है। इसमें सामान्य वर्ग ओबीसी, और इसकी उप श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1400 रुपये की फीस आवेदन फार्म के साथ देनी होगी, जबकि एससी और एसटी व इसकी उप श्रेणी और अंतोदय व आईआरडीपी के उम्मीदवारों को आवेदन फार्म के साथ सात सौ रुपये फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन


वहीं पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स के लिए 21 जून से लेकर 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसमें सामान्य वर्ग ओबीसी, और इसकी उप श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2000 रुपये फीस आवेदन फार्म के साथ देनी होगी, जबकि एससी और एसटी व इसकी उप श्रेणी और अंतोदय व आईआरडीपी के उम्मीदवारों को आवेदन फार्म के साथ 1000 रुपये फीस अदा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे संबंधित विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है। अधिक जानकारी के लिए विवि की प्रवेश परीक्षा सेल के फोन नंबर 0177-2833648 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed