{"_id":"579a199d4f1c1bf62e21e9c9","slug":"bsc-nursing-counselling-at-hp-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी नर्सिंग की काउंसलिंग पहली से, यहां मिलेगा एडमिशन फार्म","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएससी नर्सिंग की काउंसलिंग पहली से, यहां मिलेगा एडमिशन फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा 16 जुलाई को घोषित मेरिट सूची के आधार पर यह काउंसलिंग करेगी।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभी संबद्ध नर्सिंग कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश देने के लिए एक से चार अगस्त तक विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग की काउंसलिंग करेगा। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा 16 जुलाई को घोषित मेरिट सूची के आधार पर यह काउंसलिंग करेगी।
विज्ञापन
छात्रों के लिए विवि की वेबसाइट पर काउंसलिंग शेडयूल और काउंसलिंग कार्ड उपलब्ध करवा दिए हैं। इन्हें आवेदनकर्ता डाउनलोड कर सकते है। काउंसलिंग के लिए एडमिशन फार्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध काउंसलिंग कार्ड को भरकर लाना होगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को अलग से कोई कार्ड नहीं भेजे जा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि बीएससी नर्सिंग के चार वर्षीय कोर्स के लिए काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
इसके आधार पर ही सरकारी आईजीएमसी स्थित सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज सहित विवि से संबद्ध 15 नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।