{"_id":"5d1f09dc8ebc3e3cbe0f4d7b","slug":"bsc-horticulture-counselling-in-nauni-univeristy-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी उद्यानिकी, बीटेक की काउंसलिंग में पहुंचे 400 छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएससी उद्यानिकी, बीटेक की काउंसलिंग में पहुंचे 400 छात्र
Fri, 05 Jul 2019 01:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौणी विवि में वीरवार को स्नातक कार्यक्रमों की पहली काउंसलिंग हुई। इसमें विवि की स्नातक प्रवेश परीक्षा में 50 और उससे अधिक अंक लेने वाले राज्य के 400 से अधिक विद्यार्थी बुलाए गए थे। यह काउंसलिंग बीएससी (ऑनर्स) उद्यानिकी, बीएससी (ऑनर्स) वानिकी और बीटेक बायो टेक्नोलॉजी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए हुई। विश्वविद्यालय के चार कॉलेजों में प्रवेश काउंसलिंग के माध्यम से दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य परिसर में दो कॉलेज स्थित हैं, उद्यानिकी महाविद्यालय और वानिकी महाविद्यालय जबकि तीसरा उद्यानिकी और वानिकी महाविद्यालय हमीरपुर के नेरी में है। इस शैक्षणिक सत्र से, मंडी जिला के थुनाग में उद्यानिकी महाविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) उद्यानिकी कार्यक्रम शुरू किया गया है। यह महाविद्यालय, विश्वविद्यालय का चौथा घटक कॉलेज है। उपस्थित छात्रों की मेरिट के आधार पर सीट और कॉलेज की सूची 6 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
एमएससी के नतीजे भी घोषित
विश्वविद्यालय ने हाल ही में एमएससी प्रवेश परीक्षा के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं। अब काउंसलिंग की प्रक्रिया 14 और 15 जुलाई को होगी। 14 जुलाई (रविवार) को रोलनंबर 21001 से 21475 के बीच उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया है। 21476 से 21948 के बीच विद्यार्थी 15 जुलाई को विश्वविद्यालय में रिपोर्ट करेंगे। काउंसलिंग विवि के डॉ. एलएस नेगी सभागार में होगी।
विज्ञापन