फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Border Security Force will recruits 103 inspectors

सीमा सुरक्षा बल करेगा 103 सब इंस्पेक्टर की भर्ती, ये है अंतिम तिथि

Sat, 15 Sep 2018 11:22 AM IST
सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू(हमीरपुर)
सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू(हमीरपुर) Updated Sat, 15 Sep 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Border Security Force will recruits 103 inspectors

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री धारकों के लिए भर्ती होने का सुनहरा मौका मिला है। बीएसएफ में सिविल इंजीनियरिंग वाले अभ्यर्थियों के 103 उपनिरीक्षकों के पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि पहली अक्तूबर निर्धारित की गई है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 103 उप निरीक्षक की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए आवेदनकर्ता की आयु पहली अक्तूबर 2018 को 30 साल तक की होनी चाहिए। अभ्यर्थी ने केंद्र व राज्य सरकार के मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा/डिग्री की होनी चहिए। अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी, पीएसटी पर आधारित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को देनी हाेगी इतनी फीस

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रूरुपये फीस देनी होगी। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला व भूतपूर्व सैनिक को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

शारीरिक क्षमता परीक्षण में पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किलोमीटर दूरी सात मिनट में पूरी करनी होगी। लांग जंप 11 फीट और हाई जंप साढ़े तीन फीट होगा, अभ्यर्थियों को इसके लिए तीन मौके मिलेंगे।

वहीं महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर दौड़ पांच मिनट में, लांग जंप आठ फीट व हाई जंप अढ़ाई फीट निर्धारित किया गया है। इसी तरह पुरुष अभ्यर्थियों की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर, छाती 76-81 सेंटीमीटर और ऊंचाई व आयु के हिसाब से वजन लिया जाएगा।

महिला अभ्यर्थियों के लिये ऊंचाई 165 सेंटीमीटर व ऊंचाई के हिसाब से वजन लिया जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी का वजन 46 किलोग्राम से कम नहीं होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 21700-69100 को वेतनमान मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed