फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Blunder in himachal board chemistry and economics question paper

केमिस्ट्री, इकोनोमिक्स के पेपर में गलतियां, ग्रेस मार्क्स देने की मांग

Sun, 11 Mar 2018 12:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 11 Mar 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Blunder in himachal board chemistry and economics question paper

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दस जमा दो के इकोनोमिक्स और केमिस्ट्री के पेपर में त्रुटियां होने का दावा किया गया है। विद्यार्थियों ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से इन त्रुटियों को सुधारने और कृपांक देने की मांग उठाई है। वहीं, प्रदेश स्कूल पदोन्नत प्रवक्ता संघ ने शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर कोताही बरतने वाले अध्यापकों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


संघ ने गलत प्रश्न के तीन अंक कृपांक के रूप में छात्रों को देने की मांग की है। महासचिव यशवीर जम्वाल ने कहा कि जमा दो की इकोनोमिक्स परीक्षा की ए, बी और सी सीरीज में प्रश्न संख्या 19 में एक मद मूल्यह्रास को शामिल नहीं किया गया है। तीनों सीरीज में प्रश्न संख्या 19 पूरी तरह त्रुटिपूर्ण है।
विज्ञापन


प्रदेश शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में शुक्रवार को जमा दो के केमिस्ट्री के प्रश्नपत्र में भी त्रुटियां सामने आई हैं। पेपर की सी सीरीज में एक ही प्रश्न को दो बार दोहराया गया है। प्रश्न संख्या 17 का विकल्प नंबर 1 और प्रश्न संख्या 23 का विकल्प नंबर 2 प्रश्न एक ही हैं। प्रश्न संख्या 23 का विकल्प 1 और प्रश्न 26 का विकल्प बी भी एक जैसे प्रश्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर में आधे प्रश्न एबीसी करके दर्शाए गए हैं, जबकि कई प्रश्न रोमन अंकों में दर्शाए गए हैं। अब सवाल यह है कि एक ही प्रश्न को बार बार दोहराया गया हो तो उसकी मार्किंग कैसे होगी।


जिन विद्यार्थियों ने एक ही प्रश्न का दो दो बार उत्तर दिया होगा तो उनके पेपर की मार्किंग किस तरह की जाएगी। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के परीक्षा नियंत्रक रविंद्र ठाकुर ने कहा कि पेपर में जो भी त्रुटि हुई है, उसका समाधान निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed