फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilateral agreement between hptu and Ireland for engineering education

आयरलैंड में इंजीनियरिंग कर सकेंगे तकनीकी विवि के छात्र

Fri, 09 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 09 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bilateral agreement between hptu and Ireland for engineering education

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) के छात्र अब आयरलैंड में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। लेकिन पहले तीन वर्ष की पढ़ाई तकनीकी विवि में ही करनी होगी। इस द्विपक्षीय समझौते को तकनीकी विवि की डीन एकेडमिक कौंसिल ने मंजूरी दे दी है। वीरवार को आयोजित 16वीं शैक्षणिक परिषद् की बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरएल शर्मा ने की। 

विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से इंजीनियरिंग छात्रों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड राजपुरा के साथ किए गए समझौता, छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा प्रदान करने के लिए एथोलोन तकनीकी संस्थान आयरलैंड के साथ द्विपक्षीय समझौता, फार्मेसी तथा इंजीनियरिंग क्षेत्र में ऑफ कैंपस रिसर्च सेंटर खोलने, च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत छात्र
विज्ञापन


उपस्थिति रजिस्टर, विश्वविद्यालय प्लानिंग एवं मॉनीटरिंग बोर्ड की शक्तियों तथा बैठकों से संबंधित प्रस्ताव का अनुमोदन, विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अतिथियों, अधिकारियों तथा छात्रों के लिए प्रस्तावित ड्रेस कोड, विश्वविद्यालय तथा समस्त संबद्ध महाविद्यालयों में कैशलेस प्रणाली के प्रचार तथा प्रसार के लिए चलाए जाने वाले प्रस्तावित कार्यक्रमों का अनुमोदन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी विवि की 16वीं परिषद की बैठक में लिए अहम निर्णय

Bilateral agreement between hptu and Ireland for engineering education
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर।

विवि के डीन अकादमिक डा. एनएन शर्मा ने बताया कि अनुमोदित शैक्षणिक कार्यक्रमों के तहत प्रथम चरण में लगभग 30 छात्रों का पहला बैच दिसंबर माह के अंत में भारत संचार निगम राजपुरा द्वारा आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण में भाग लेगा। 

इससे तकनीकी शिक्षा को रोजगार से जोड़ने तथा छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। शीघ्र ही विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों में कैशलेस प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रिंसिपलों के लिए कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा। 

बैठक में ये रहे मौजूद 
बैठक में विवि कुल सचिव राकेश शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. वेद प्रकाश पटियाल, प्रिंसिपल गवर्नमेंट फार्मेसी कॉलेज रोहडू डॉ. राजेंद्र गुलेरिया, प्रिंसिपल जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट इंजीनियर्रिंग कॉलेज सुंदरनगर डा. रमन पार्थी, प्रिंसिपल गर्वनमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां डा. राकेश सहगल,  प्रिंसिपल गर्वनमेंट आयुर्वेदिक फार्मेसी कॉलेज जोगिंद्रनगर डॉ. सीपी कश्यप उपस्थित भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed