पारी की बढ़त से जीता बिलासपुर, इस टीम के साथ होगा फाइनल मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-14 छात्र वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर ने फाइल में प्रवेश कर लिया है। अंडर-14 छात्र वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में ऊना के संतोषगढ़ में खेली जा रही है।
बिलासपुर ने अर्णव और काव्य की शतकीय पारियाें की बदौलत मंडी को पारी की बढ़त से शिकस्त दे दी। अब बिलासपुर का खिताबी मुकाबला 24 और 25 अप्रैल को कांगड़ा के साथ होगा।
दो दिवसीय इस मैच में मंडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मंडी की टीम ने सभी विकेट गंवाकर 179 का लक्ष्य बिलासपुर टीम को दिया।
सक्षम दत्ता ने 4 विकेट हासिल किए
बिलासपुर की ओर से सक्षम दत्ता ने 4 विकेट हासिल किए जबकि निहार ने तीन, सक्षम गुप्ता ने दो व अर्णव ने एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर की टीम ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर सात विकेट के नुकसान पर 363 रनों का पहाड़ खड़ा किया।
बिलासपुर की ओर से अर्णव और काव्य ने 155-155 रन बनाए। इसमें काव्य 155 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं दूसरी पारी में मंडी बिना कोई विकेट गवाएं 23 रनों पर खेल रहा था, कि समय समाप्ति और अपनी पारी की बढ़त के बाद बिलासपुर को विजयी घोषित कर दिया गया।
बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि बिलासपुर की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर इतिहास रचा है, जिसके लिए खिलाड़ी, प्रशिक्षक और बच्चों के अभिभावक बधाई के पात्र हैं। बिलासपुर की टीम 24 व 25 अप्रैल को कांगड़ा के साथ भिड़ेगी।