{"_id":"580b65b24f1c1b453d703f86","slug":"big-relief-to-icdeol-students-download-rollnumber","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्डोल छात्रों को राहत, अब बिना रोलनंबर भी दे सकेंगे परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इक्डोल छात्रों को राहत, अब बिना रोलनंबर भी दे सकेंगे परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 23 Oct 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू 25 अक्तूबर से प्रदेशभर में सीबीसीएस के तहत यूजी डिग्री कोर्स की परीक्षाएं आयोजित करवा रहा है। पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म भरे जाने पर साइट पर परीक्षा रोलनंबर उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद विवि अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र इक्डोल के जिन यूजी छात्रों के रोलनंबर ऑनलाइन न जेनरेट या डाउनलोड न हों तो वे भी ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के बाद मिली चालान रसीद इक्डोल से जारी पंजीकरण नंबर आदि के आधार पर यूजी परीक्षाएं दे सकेंगे।
विज्ञापन
इक्डोल निदेशक प्रो. पीके वैद्य ने कहा कि अधिकतर इक्डोल छात्रों के रोलनंबर ऑनलाइन डाउनलोड हो जाएंगे। जिनके रोलनंबर परीक्षा फार्म समय पर भरे जाने के बावजूद जेनरेट नहीं हुए हैं, उनके लिए यह व्यवस्था की गई है। ताकि उनका परीक्षा देने का मौका हाथ से न जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विवि के परीक्षा नियंत्रक से इस बारे में चरचा के बाद यह फैसला लिया गया है कि बिना रोलनंबर छात्रों को भी ऑनलाइन फार्म भरने पर मिली चालान रसीद परीक्षा फार्म फीस की रसीद, इक्डोल से प्रवेश के समय जारी रोलनंबर को देख कर परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी।
छात्र को अपनी उत्तर पुस्तिका में इक्डोल लिखना अनिवार्य होगा और इसके साथ ही उसे इक्डोल से जारी क्रमांक भी अंकित करना होगा। ऐसा करने से परीक्षा के बाद छात्र की उत्तर पुस्तिका का पता लग सकेगा और परीक्षा परिणाम सेटल करने में दिक्कत नहीं रहेगी। प्रो. वैद्य ने कहा कि छात्र परीक्षा फार्म में भरे गए परीक्षा केंद्र में डेट शीट के मुताबिक तय तिथि को परीक्षा देने के लिए पहुंचे, उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दे दी जाएगी।