{"_id":"5f5b83eb8ebc3ea40211682d","slug":"big-relief-for-b-tech-students-hpu-waives-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के विद्यार्थियों को बड़ी राहत: एचपीयू ने माफ की फीस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीटेक के विद्यार्थियों को बड़ी राहत: एचपीयू ने माफ की फीस
Fri, 11 Sep 2020 07:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Sep 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू के इंजीनियरिंग संस्थान यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) ने अतिरिक्त वसूली जा रही फीस नहीं लेने का फैसला लिया है। संस्थान के 20 वर्ष पूरे होने के मौके पर यह घोषणा की गई। नए फीस ढांचे को विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि जिनसे फीस ली जा चुकी है, उसे अगली किस्त में समायोजित कर दिया दिया जाएगा। संस्थान में मनाए गए स्थापना दिवस समारोह में कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने इस दौरान संस्थान के लिए बनाए गए पोर्टल का शुभारंभ किया। परिसर में शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों के साथ पौधरोपण किया।
विज्ञापन
किस कोर्स के विद्यार्थियों को कितनी राहत
बीटेक के पांचों कोर्स के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की फीस में 5100, तीसरे वर्ष के छात्रों की फीस में 4300 जबकि अंतिम वर्ष के छात्रों की फीस में 3300 रुपये की छूट दी गई है। निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि संस्थान की ओर से लिए जा रहे सभी शुल्क माफ कर दिए गए हैं।
विज्ञापन