{"_id":"58d3d8154f1c1b776a1a260a","slug":"big-mistake-in-sos-annual-exam-question-paper-of-plus-two","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं की परीक्षा में पूछ लिए 11वीं कक्षा के प्रश्न, छात्र परेशान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बारहवीं की परीक्षा में पूछ लिए 11वीं कक्षा के प्रश्न, छात्र परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, थुनाग (मंडी)
Updated Fri, 24 Mar 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के स्कूलों में वीरवार को हुई एसओएस की बारहवीं की लोक प्रशासन विषय की परीक्षा में प्रदेश शिक्षा बोर्ड की गलती से परीक्षार्थी असमंजस में पड़ गए। परीक्षा में 94 फीसदी प्रश्न 11वीं कक्षा के सिलेबस के पूछे गए थे। बारहवीं कक्षा के सिलेबस की तैयारी कर परीक्षा केंद्र पहुंचे विद्यार्थी प्रश्नपत्र देखते ही मायूस हो गए।
विज्ञापन
वीरवार को प्रदेश में एसओएस के तहत लोक प्रशासन विषय की बारहवीं कक्षा की परीक्षा थी। 100 अंकों की परीक्षा में महज छह अंकों के प्रश्न बारहवीं कक्षा के सिलेबस से पूछे गए थे। अन्य सभी प्रश्न 11वीं कक्षा के सिलेबस से थे। बृज लाल, नीलमा, आशा कुमारी, भुवनेश्वरी, चंद्रिका, गुड्डी देवी, कौशल्या देवी, चूड़ामणी, दुनी चंद और संजय कुमार ने कहा कि वे जमा दो कक्षा के पाठ्यक्रम की तैयारी कर परीक्षा देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
प्रश्नपत्र में महज दो ही प्रश्न 12वीं के सिलेबस से थे। अन्य सभी प्रश्न 11वीं कक्षा के सिलेबस के थे। इस कारण उन्हें परेशानी हुई। उधर, लोक प्रशासन विषय के प्रवक्ता केसर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रश्नपत्र में बारहवीं कक्षा के लोक प्रशासन विषय से महज दो ही प्रश्न पूछे गए थे। इसके अलावा 94 फीसदी प्रश्न 11वीं कक्षा के सिलेबस से थे।
विज्ञापन