{"_id":"59705eeb4f1c1bde618b46ce","slug":"big-decision-to-stop-eve-teasing-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं से छेड़छाड़ रोकने के लिए शिक्षा निदेशालय ने लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्राओं से छेड़छाड़ रोकने के लिए शिक्षा निदेशालय ने लिया बड़ा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थानों और उसके बाहर विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों से अब सख्ती से निपटा जाएगा। प्रदेश में स्कूली बच्चों के साथ पेश आ रहे मामलों के बाद हरकत में आए शिक्षा निदेशालय ने छेड़खानी की शिकायतों को पुलिस थानों में दर्ज करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल बिंटा ने बुधवार को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों के प्रिंसिपलों को आदेश जारी कर छेड़छाड़ की शिकायत आने पर फौरन पुलिस से संपर्क करने को कहा है।
विज्ञापन
प्रिंसिपलों को जारी आदेशों में कहा गया है कि शिक्षण संस्थानों में छेड़छाड़ जैसे मामलों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई विद्यार्थी इस तरह के मामलों की शिकायत करता है तो संबंधित प्रिंसिपल फौरन पुलिस से संपर्क करे।
विज्ञापन