{"_id":"5b4309cf4f1c1b9d468b5760","slug":"bharti-for-sports-company-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कंपनी के लिए रुड़की में भर्ती, ये चाहिए योग्यता","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्पोर्ट्स कंपनी के लिए रुड़की में भर्ती, ये चाहिए योग्यता
सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर रुड़की के सौजन्य से 9 से 13 जुलाई तक स्पोर्ट्स कंपनी के लिए भर्ती रैली होगी। यह चयन प्रक्रिया तब तक अस्थाई रहेगी, जब तक आर्मी मुख्यालय एवं खेल प्राधिकरण से स्वीकृति नहीं मिलती।
विज्ञापन
नौ जुलाई से शुरू होने वाली भर्ती रैली में पंजाब, दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, हिमाचल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और उत्तर पूर्वी सभी राज्यों से लड़के भाग ले सकेंगे। दस जुलाई को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार, असम, उड़ीसा, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेशों के लड़के भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
11 जुलाई को स्किल टेस्ट और 13 जुलाई को युवाओं का अंतिम चयन होगा। प्रदेश स्पोर्ट्स कल्चर डेवलपमेंट फाउंडेशन के महासचिव मुनीष ग्रेवाल ने बताया कि लड़कों की चयन प्रक्रिया तब तक अस्थाई रहेगी, जब तक आर्मी मुख्यालय एवं खेल प्राधिकरण से स्वीकृति नहीं मिलती।
विज्ञापन
भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 9 से 13 साल तक होनी चाहिए और पांचवीं कक्षा पास होना चाहिए। अनिवार्य शारीरिक ऊंचाई और वजन निर्धारित किया गया है। नौ वर्ष वाले बच्चे की ऊंचाई कम से कम 139 सेंमी, वजन 31 किलोग्राम, दस साल के लिए ऊंचाई कम से कम 143 सेंमी वजन 34 किलोग्राम, 11 साल के लिए ऊंचाई कम से कम 150
सेंमी वजन 37 किलोग्राम, 12 साल के लिए ऊंचाई कम से कम 153 सेंमी वजन 39 किलोग्राम, 13 साल के लिए ऊंचाई कम से कम 155 सेंमी वजन 42 किलोग्राम होना चाहिए। बताया कि बच्चों को अभिभावक साथ लाने होंगे।
लिखित परीक्षा सुबह साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी। अभ्यर्थी को अपने साथ जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, कक्षा प्रमाण पत्र, खेलकूद प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ दस रंगीन फोटो लाने होंगे।