फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   beta beti ek saman campaign in colleges

बेटा-बेटी एक समान, प्रदेश के कॉलेजों से शुरू होगा अभियान

Sun, 23 Jul 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 23 Jul 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
beta beti ek saman campaign in colleges

लड़के और लड़कियों के बीच भेदभाव न करने और समाज को लड़कियों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए नई कवायद शुरू की गई है। गुड़िया प्रकरण के बाद से लड़कियों में पैदा हुई असुरक्षा की भावना को दूर करने के लिए प्रदेश के सभी डिग्री कॉलेजों में जेंडर चैंपियन बनाने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


जेंडर इक्वेलिटी को प्रोमोट करने के लिए राज्य महिला आयोग के निर्देशानुसार उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी है। निदेशक डॉ. बीएल बिंटा ने प्रदेश के सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को आदेश जारी कर जल्द से जल्द जेंडर चैंपियन चुनने को कहा है।
विज्ञापन


जेंडर चैंपियन ये निश्चित करेंगे कि कॉलेज में किसी लड़की के साथ बुरा व्यवहार न हो। लड़कियों को आदर मिले। जेंडर चैंपियन बनाने का मकसद है कि युवा लड़के और लड़कियों को जेंडर सेंसेटिव बनाया जाए। ऐसे सकारात्मक समाज का विकास किया जाए, जहां पर लड़कियों को बराबर के अधिकार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेंडर चैंपियन का काम शैक्षणिक संस्थानों में जेंडर अवेयरनेस पर डिबेट करवाना, एनुअल फंक्शन आयोजित करना, जेंडर इक्वेलिटी को प्रमोट करना और वर्कशॉप करवाना होगा। सभी को वुमेन हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देनी होगी। जेंडर चैंपियन का बैज और सर्टिफिकेट दिया जाएगा।


वो अपनी हर दिन की एक्टिविटी रिपोर्ट प्रिंसिपल को सौंपेगा। इसके तहत नोडल टीचर्स भी नियुक्त किए जाएंगे जो जेंडर चैंपियन को समय-समय पर गाइड करते रहेंगे।

जेंडर चैंपियन बनने के लिए स्टूडेंट को परीक्षा में 50 फीसदी अंक लाना जरूरी है। स्टूडेंट कॉलेज में नियमित हाजिर होने वाला हो। उसमें लीडरशिप क्वालिटी होनी चाहिए। जेंडर चैंपियन बनने के लिए स्टूडेंट्स प्रिंसिपल को अपना नाम दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed