इस दिन से होगी बीएड के दूसरे चरण की काउंसलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी बीएड कॉलेज की खाली रही सीटें भरने के लिए अब एक से पांच नवंबर तक काउंसलिंग का दूसरा दौर चलेगा। बीएड एडमिशन एंड काउंसलिंग कमेटी के समन्वयक प्रो. नयन सिंह ने बताया कि सत्र 2018-20 की प्रवेश प्रक्रिया में बीएड की राज्य कोटे की 1891 सीटें निजी बीएड कॉलेजों में खाली रह गई हैं।
हालांकि, बाहरी कोटे को मिलाकर खाली सीटों का आंकड़ा अधिक हैं, लेकिन एचपीयू प्रशासन सिर्फ स्टेट कोटे में ही खाली पड़ी सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग करवा रहा है। एचपीयू ने खाली सीटें भरने के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया है। एचपीयू ने मेडिकल, नॉन मेडिकल और आर्ट्स और कॉमर्स संकाय में खाली रही सीटें भारी जानी हैं।
ये रहा काउंसलिंग का शेड्यूल
शेड्यूल के मुताबिक एक नवंबर को एससी सभी श्रेणी और फिजिकली हैंडीकैप्ट ऑल कैटेगरी के 45 से 79 अंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। दो नवंबर को ओबीसी ऑल कैटगरी के 45 से 79 अंक तक के और जनरल आईआरडीपी, जनरल एक्स सर्विसमैन के 53 से 79 अंक प्रवेश परीक्षा में लेने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
तीन नवंबर को जनरल ओपन कैटेगरी के 53 से 79 अंक लेने वाले अभ्यथियों के अलावा चार नवबंर को मेडिकल और नॉन मेडिकल के सभी वेटिंग अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी है। पांच नवंबर को आर्ट्स और कॉमर्स की सभी वेटिंग श्रेणी के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।