इस माह में शुरू होंगे टीजीटी बैचवाइज भर्ती इंटरव्यू, करें तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अध्यापकों की बैचवाइज भर्तियों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया जून माह में शुरू होगी। विभाग ने सभी जिलों के रोजगार कार्यालयों के प्रभारियों से कैटेगरी वाइज रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। रोजगार कार्यालय से रिकॉर्ड प्राप्त होने के बाद जिला स्तर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कार्यालयों में रिकॉर्ड की छंटनी की जाएगी।
इसके बाद साक्षात्कार का शेड्यूल जारी किया जाएगा। हालांकि बैच वाइज भर्तियों की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सभी रोजगार अधिकारियों को 15 मई तक रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे। लेकिन रोजगार कार्यालयों में देरी से मिलने वाले लिखित आदेशों के चलते अभी तक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाया जा सका है।
साक्षात्कार का शेड्यूल जारी
विभाग का मानना है कि 15 जून से हर हाल में बैचवाइज भर्तियों के साक्षात्कार शुरू कर दिए जाएंगे। इंटरव्यू का रिकॉर्ड निदेशालय में भेजा जाएगा, जिसके बाद अध्यापकों की नियुक्तियां शुरू होंगी। टीजीटी आर्ट्स सामान्य वर्ग के लिए 131, ओबीसी के लिए 54, एससी के लिए 71, एसटी के 8 पद समेत कुल 315 पद भरे जाएंगे।
जबकि टीजीटी नॉन मेडिकल सामान्य वर्ग 82, ओबीसी के 44, एससी के 64, एसटी के 7 पद समेत कुल 197 पद भरे जाएंगे। इसी तरह टीजीटी मेडिकल में सामान्य वर्ग से 32, ओबीसी से 24, एससी से 25 और एसटी से 4 पद समेत कुल 85 भरे जाएंगे।
उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक आरसी कटोच ने कहा कि विभाग में बैचवाइज अध्यापकों की भर्तियों के लिए रोजगार कार्यालयों से रिकॉर्ड मांगा गया है। रोजगार कार्यालयों को पत्र देरी से मिलने के कारण अभी तक रिकॉर्ड नहीं मिल पाया है। सारा रिकॉर्ड मिलने के बाद 15 जून तक साक्षात्कार का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
किसी श्रेणी से कौन सा बैच भरा जाएगा
टीजीटी आर्ट्स में सामान्य वर्ग के 1999, सामान्य बीपीएल 2001, ओबीसी 2003, ओबीसी बीपीएल 2004, एससी अनारक्षित 2003, एससी बीपीएल 2005, एसटी अनारक्षित 2002, एसटी बीपीएल 2007 बैच से पद भरे जाएंगे।
टीजीटी नॉन मेडिकल
सामान्य 1999, सामान्य बीपीएल 2002, ओबीसी अनराक्षित 2001, ओबीसी बीपीएल 2005, एससी 2005, एससी बीपीएल 2009, एसटी 2006, एसटी बीपीएल वर्तमान बैच से पद भरे जाएंगे।
टीजीटी मेडिकल से
सामान्य 1999, सामान्य बीपीएल 2004, ओबीसी 2005, ओबीसी बीपीएल 2010, एससी 2005, एससी बीपीएल 2010, एसटी 2005, एसटी बीपीएल 2010 बैच से पद भरे जाएंगे।