{"_id":"5aaf9e1d4f1c1baa758b6339","slug":"ban-on-police-recruitment-from-ex-army-quota-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":" पूर्व सैनिक कोटे से पुलिस भर्ती पर रोक, विभाग ने लौटाई फाइल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पूर्व सैनिक कोटे से पुलिस भर्ती पर रोक, विभाग ने लौटाई फाइल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में ओपन पुलिस भर्ती पर अभी तक कोई निर्णय न होने के चलते अब पूर्व सैनिक कोटे से होने वाली भर्ती पर भी रोक लगा दी गई है। हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग ने बीते अक्तूबर माह में पूर्व सैनिक कोटे से पुलिस कांस्टेबल के करीब 180 पदों को भरने के लिए पंजीकरण किया था।
विज्ञापन
सैनिक कल्याण विभाग ने इंटरव्यू व दस्तावेजों की छंटनी प्रक्रिया के बाद फाइल प्रदेश पुलिस विभाग को भेज दी थी। लेकिन अब पुलिस विभाग ने ओपन भर्ती पर अभी तक कोई निर्णय न होने का तर्क देकर सैनिक कल्याण विभाग की फाइल लौटा दी है।
विज्ञापन
इससे पुलिस विभाग में खाकी वर्दी का इंतजार कर रहे पूर्व सैनिकों को झटका लगा है। बता दें कि बीते वर्ष सितंबर माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन
इस भर्ती परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद अक्तूबर माह में लिखित परीक्षा हुई थी जिसके बाद दिसंबर माह में साक्षात्कार होने थे। लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लगने के चलते पूरी भर्ती प्रक्रिया को रोकना पड़ा। हालांकि, पूर्व सैनिकों को उम्मीद थी कि उनके कोटे से भर्ती प्रक्रिया चालू रहेगी।
लेकिन अब नए फरमान से पूर्व सैनिकों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। उधर, हिप्र. सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिक कोटे से होने वाली भर्ती पर रोक लगी है। इस बारे में निदेशालय को लिखित में भी सूचना मिल चुकी है।