फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BAMS, MDMS Counselling Schedule By HPU Shimla

बीएएमएस, एमडीएमएस आयुर्वेद की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Tue, 11 Oct 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Oct 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
BAMS, MDMS Counselling Schedule By HPU Shimla

एचपीयू की प्रवेश परीक्षा शाखा ने एमडीएमएस आयुर्वेद और बीएएमएस आयुर्वेद के नए सत्र के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि तय शेड्यूल के मुताबिक 14 अक्तूबर से बीएएमएस आयुर्वेद की राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला की 60 सीटों को भरे जाने के लिए एचपीयू सभागार में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जबकि इसी कॉलेज की एमडी एमएस आयुर्वेद की 39 सीटों को भरने के लिए 17 अक्तूबर से राजकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर पीजी आयुर्वेद कॉलेज पपरोल में होगी। 

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि काउंसलिंग के लिए तय शेडयूल विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। इसमें प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक के मुताबिक शेड्यूल तय किया गया है। इसके लिए पात्र छात्र तय तिथि को काउंसिलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि एचपीयू इन दोनों डिग्री कोर्स के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर देगा। कॉलेज में बीएएमएस की कक्षाएं केंद्र से संबद्धता और अनुमति आने के बाद ही शुरू होगी। 
विज्ञापन


इसलिए उसके बाद ही काउंसलिंग में अलॉट की सीटों के मुताबिक पात्र छात्रों को कोर्स में प्रवेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के लिए लाए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध रहेगी, छात्रों को इसी के मुताबिक काउंसलिंग की प्रक्रिया में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा  0177-2833588, 2830891 से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed