बीएमएस की काउंसलिंग का शेडयूल जारी
राजीव गांधी स्नातकोतर शिक्षण संस्थान पपरोला में बीएमएस के लिए 2016-17 सेशन के लिए काउंसलिंग का आयोजन प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार शिमला में चार अक्तूबर को होगी। संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. वाईके शर्मा ने बताया कि प्रोसपेक्टस के आधार
पर अपने वर्ग में काउंसलिंग में भाग लेने के लिए योग्यता प्राप्त करने वाले आवेदक निर्धारित तिथि को अपने प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों सहित उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा के नंबर 0177- 2830891 पर संपर्क कर सकते हैं।
जूनियर कोच के साक्षात्कार 6 और 7 को
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर कोच पोस्ट कोड नंबर 518 के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के अवर सचिव उत्तम पटियाल ने कहा कि जूनियर कोच के साक्षात्कार 6 और 7 अक्तूबर को चयन
आयोग में होंगे। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को साक्षात्कार के तीन दिन पूर्व बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वे कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-221841 और 222204 पर संपर्क कर सकते हैं।