फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   B. Ed. entrance exam in himachal

प्रदेश के 26 केंद्रों में बीएड प्रवेश परीक्षा आज

Thu, 16 Jun 2016 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 16 Jun 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
B. Ed. entrance exam in himachal
Exam

प्रदेश विश्वविद्यालय और शिक्षा विभाग के धर्मशाला स्थित संस्थान के साथ विवि से संबद्ध 76 बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए वीरवार को प्रदेशभर में स्थापित 26 परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।  बीएड के दो वर्षीय डिग्री कोर्स की निजी और सरकारी संस्थानों की करीब साढ़े आठ हजार सीटों के लिए इस बार 8,754 आवेदन सही पाए गए हैं।

विज्ञापन


ये पात्र छात्र वीरवार को प्रवेश परीक्षा देंगे। इनके लिए ऑनलाइन विवि की वेबसाइट पर परीक्षा रोलनंबर जारी कर दिए गए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 16 जून को सुबह 11 से एक बजे के बीच होगी।
विज्ञापन


इन केंद्रों में होगी परीक्षा  

एचपीयू ने बीएड कोर्स 2016 के लिए आयोजित की जा रही प्रवेश परीक्षा को 26 केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें बिलासपुर कॉलेज, चंबा कॉलेज और गर्ल्स स्कूल, धर्मशाला कॉलेज में दो केंद्र, धर्मशाला रिजनल सेंटर, हमीरपुर कॉलेज, कांगड़ा एमसीएम डीएवी कॉलेज,
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू कॉलेज, मंडी कॉलेज, एमएलएसएम सुंदरनगर, नाहन डिग्री कॉलेज, पालमपुर डिग्री कॉलेज, रामपुर पीजी कॉलेज, विश्वविद्यालय के पांच वर्षीय विधि डिग्री कोर्स संस्थान एवालॉज, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज, एपीयू कैंपस में गांधी भवन, साइंस ब्लॉक, अबेडकर भवन, सोलन कॉलेज, ऊना डिग्री कॉलेज और अंब डिग्री कॉलेज भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed