{"_id":"576262074f1c1bb26511d90f","slug":"b-ed-entrance-exam-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 26 केंद्रों में बीएड प्रवेश परीक्षा आज ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रदेश के 26 केंद्रों में बीएड प्रवेश परीक्षा आज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
Exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय और शिक्षा विभाग के धर्मशाला स्थित संस्थान के साथ विवि से संबद्ध 76 बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए वीरवार को प्रदेशभर में स्थापित 26 परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। बीएड के दो वर्षीय डिग्री कोर्स की निजी और सरकारी संस्थानों की करीब साढ़े आठ हजार सीटों के लिए इस बार 8,754 आवेदन सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
ये पात्र छात्र वीरवार को प्रवेश परीक्षा देंगे। इनके लिए ऑनलाइन विवि की वेबसाइट पर परीक्षा रोलनंबर जारी कर दिए गए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 16 जून को सुबह 11 से एक बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
इन केंद्रों में होगी परीक्षा
एचपीयू ने बीएड कोर्स 2016 के लिए आयोजित की जा रही प्रवेश परीक्षा को 26 केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें बिलासपुर कॉलेज, चंबा कॉलेज और गर्ल्स स्कूल, धर्मशाला कॉलेज में दो केंद्र, धर्मशाला रिजनल सेंटर, हमीरपुर कॉलेज, कांगड़ा एमसीएम डीएवी कॉलेज,
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज, मंडी कॉलेज, एमएलएसएम सुंदरनगर, नाहन डिग्री कॉलेज, पालमपुर डिग्री कॉलेज, रामपुर पीजी कॉलेज, विश्वविद्यालय के पांच वर्षीय विधि डिग्री कोर्स संस्थान एवालॉज, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज, एपीयू कैंपस में गांधी भवन, साइंस ब्लॉक, अबेडकर भवन, सोलन कॉलेज, ऊना डिग्री कॉलेज और अंब डिग्री कॉलेज भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।