फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ayurvedic pharmacist exam in hpu on 27th dec 2016

एचपीयू में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की भर्ती परीक्षा इस दिन

Sun, 18 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 18 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
ayurvedic pharmacist exam in hpu on 27th dec 2016

प्रदेश विवि में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के पद के लिए अनुबंध आधार पर होने वाली भर्ती के लिए 27 दिसंबर को  सुबह ग्यारह बजे लिखित परीक्षा ली जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने बताया कि परीक्षा आब्जेक्टिव टाइप (स्क्रीनिंग टेस्ट) होगी, जो कुल दो सौ अंक की होगी। इस परीक्षा के लिए विवि के विधि विभाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को पहले ही विवि की ओर से कॉल लेटर भेज दिए गए हैं। यदि किसी को 23 दिसंबर तक कॉल लेटर न मिलें, तो वे विश्वविद्यालय की भर्ती शाखा में 24 और 26 दिसंबर को सुबह ग्यारह बजे से चार बजे के बीच में संपर्क कर परीक्षा के लिए डुप्लीकेट एडमिट कार्ड व रोलनंबर प्राप्त कर सकेंगे। 
विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए पात्र पाए गए और अयोग्य घोषित किए गए अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। इससे संबंधित जानकारी प्राप्त करने को विवि की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in,wwwhpuniv.nic.in पर देख सकते हैं, वहीं रोलनंबर व परीक्षा से संबंधित जानकारी भर्ती शाखा के दूरभाष नंबर 0177-2633406 और 0177-2833510 पर भी संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed