{"_id":"59f5cd6c4f1c1bf2538b96d6","slug":"atul-maheswari-scholarship-exam-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने उमड़े छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने उमड़े छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हिमाचल के पांच सेंटरों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। राजधानी शिमला, धर्मशाला, चंबा, नाहन और मंडी में 233 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
बच्चों में परीक्षा देने को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। परीक्षा देने के लिए कई बच्चे शनिवार को ही घर से निकल गए थे। रातभर सफर कर सुबह परीक्षा केंद्रों में पहुंचे।
विज्ञापन
चंबा में तीसा के दुर्गम क्षेत्र हिमगिरि, मंडी में कुल्लू के बंजार व शिमला सेंटर में बिलासपुर और सरकाघाट तक से बच्चे पहुंचे हुए थे। डेढ़ घंटे की परीक्षा में नौंवी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शिमला में 56, धर्मशाला में 66, मंडी में 58, नाहन में 31 और चंबा में 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अमर उजाला की ओर से हर वर्ष इस तरह की परीक्षा देश के कई राज्यों में करवाई जाती है। अमर उजाला के इस प्रयास को विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी सराहा