फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   atul maheshwari scholarship exam in himachal on 28 october 2018

शिमला, धर्मशाला और चंबा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा इस दिन

Thu, 25 Oct 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला/चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला/चंबा Updated Thu, 25 Oct 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship exam in himachal on 28 october 2018

हिमाचल समेत देश के विभिन्न राज्यों में इस साल भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 का आयोजन हो रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर की  यह परीक्षा पहले चरण में शिमला, धर्मशाला और चंबा में 28 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


हर वर्ष की तरह इस बार भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आवेदन फार्म जांचने के बाद शिमला से 95, चंबा से 76 और कांगड़ा से 106 विद्यार्थी पात्र पाए गए हैं। राजधानी शिमला में यह परीक्षा कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में ली जाएगी।
विज्ञापन


चंबा जिले में परीक्षा केंद्र भारतीय पब्लिक स्कूल होगा। चंबा में पहले ये परीक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में होनी थी लेकिन, अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा केंद्र को बदलकर भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा जिले के परीक्षार्थियों के लिए धर्मशाला में डिग्री कॉलेज परिसर में केंद्र स्थापित किया गया है। विद्यार्थियाें को परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल से भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड से मिलेगी। इस बार 9वीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। 


मंडी और सिरमौर में 18 नवंबर को होगी परीक्षा 
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दूसरे चरण में मंडी और सिरमौर के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। मंडी से 213 जबकि सिरमौर जिले से 26 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। सिरमौर में जिला मुख्यालय के एवीएन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंडी जिले में बस स्टैंड के नजदीक स्थिति आईटीआई मंडी में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed