{"_id":"61b2285d07c8ed5a7b6898e8","slug":"atal-medical-university-1675-applications-for-mbbs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: एमबीबीएस के लिए आए 1675 आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अटल मेडिकल विश्वविद्यालय: एमबीबीएस के लिए आए 1675 आवेदन
Thu, 09 Dec 2021 09:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Dec 2021 09:31 PM IST
सार
यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रवीण शर्मा ने कहा कि अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी एमबीबीएस की 870 सीटों को भरने की प्रक्रिया चली हुई है। गुरुवार शाम तक 1675 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं नर्सिंग के दूसरे राउंड में 875 आवेदन यूनिवर्सिटी के पास आए हैं।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटल मेडिकल विश्वविद्यालय में एमबीबीएस के लिए 1675 और नर्सिंग के लिए 875 आवेदन पहुंचे हैं। 12 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। उसके बाद एमबीबीएस की मेरिट लिस्ट बनेगी। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रवीण शर्मा ने कहा कि अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी एमबीबीएस की 870 सीटों को भरने की प्रक्रिया चली हुई है। गुरुवार शाम तक 1675 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं नर्सिंग के दूसरे राउंड में 875 आवेदन यूनिवर्सिटी के पास आए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 12 दिसंबर तक दोनों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई।
विज्ञापन
हालांकि एमबीबीएस के लिए तिथि को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। आवेदन पूरे होने के बाद इनकी मेरिट बनेगी और उसके बाद दाखिला प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। वहीं नर्सिंग के 12 दिसंबर तक जो अभ्यर्थियों के पसंद के कालेजों के आवेदन आएंगे, उसके बाद 13 से 16 दिसंबर तक दाखिला प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। अगर इस दौरान नर्सिंग की कोई सीटें खाली रह जाती हैं तो 20 दिसंबर को इनका राउंड अप दाखिला होगा। इसमें अभ्यर्थियों को यूनिवर्सिटी में बुलाकर मौके पर ही दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन