फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   assistant professors transfer and appointment in himachal education department

शिक्षा में विभाग में 16 असिस्टेंट प्रोफेसरों के तबादले, 21 की नियुक्ति

Sun, 27 May 2018 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 27 May 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
assistant professors transfer and appointment in himachal education department

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले शिक्षा विभाग ने 16 असिस्टेंट प्रोफेसरों के तबादले कर दिए हैं। इनके अलावा 21 नए असिस्टेंट प्रोफेसरों को पहली नियुक्ति भी दे दी है।

विज्ञापन


राज्य लोकसेवा आयोग की सिफारिशों पर शिक्षा विभाग ने नई नियुक्तियां की हैं। अनुबंध आधार पर नियुक्त किए गए इन शिक्षकों को प्रति माह 21600 रुपये का वेतन मिलेगा। शिक्षा सचिव अरुण कुमार शर्मा ने तबादला और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

यहां जानिए किसको कहां ट्रांसफर किया

assistant professors transfer and appointment in himachal education department

कॉमर्स के असिस्टेंट प्रोफेसरों में मनीष सूद को घुमारवीं कॉलेज से हरिपुर मनाली, देव राम को हरिपुर मनाली से बंजार, विक्रम सिंह को भोरंज से हमीरपुर, प्रोविंद्र को हमीरपुर से भोरंज, चंद्रकांत को नाहन से पांवटा साहिब, टीटी सिंह को पांवटा साहिब से नाहन, नरेश कुमार को हमीरपुर से नादौन, कल्पना शर्मा

को ढलियारा से हरोली, गणित विषय के असिस्टेंट प्रोफेसरों में जगमोहन को भरमौर से अंब, जीवन मसोई को रामपुर से भरमौर, अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसरों में अनुप्रिया को बंगाणा से झंडूता, नीलम शर्मा को झंडूता से बंगाणा, राजनीति

विज्ञान विषय के असिस्टेंट प्रोफेसरों में पवन कुमार को लंज से नौरा (कांगड़ा), विजय कुमार को नौरा से मंडी, बाला नंद कमल को कंडाघाट से धर्मपुर (सोलन) और एसोसिएट प्रोफेसर पूर्ण दत्त कौशल को धर्मपुर से कंडाघाट स्थानांतरित किया गया है। 

इन 21 असिस्टेंट प्रोफेसरों को पहली नियुक्ति

assistant professors transfer and appointment in himachal education department

इसके अलावा राज्य लोकसेवा आयोग की सिफारिशों पर शिक्षा विभाग ने म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल विषय में 21 असिस्टेंट प्रोफेसरों को पहली नियुक्ति भी दी है। इनमें निर्मल सिंह को ढलियारा कॉलेज, कल्पना शर्मा को आरकेएमवी शिमला, विजेश कुमार को सराहन, विपिन ठाकुर को बरोटीबाला, ठाकुर सेन को

लड़भडोल, आशु गौतम को बिटन, मोहिनी देवी को कुल्लू, अमरजीत सिंह को जयसिंहपुर, ओम शर्मा को धर्मपुर, मोनिका ठाकुर को बंगाणा, नमिता शेखड़ी को रक्कड़, अशोक कुमार को आनी, संदीपा को संधोल, निती

गुप्ता को इंदौरा, सुभाष को नैणादेवी, राकेश कुमार को जोगिंद्रनगर, सतपाल को चंबा, सीमा बाला को पालमपुर, विकास कुमार को बंजार, विद्या को ननखड़ी और भारती को नूरपुर कॉलेज में नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed