फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   assessment exam of Shastri recruitment will be on 27 november

शास्त्री भर्ती के लिए इस दिन होगी मूल्यांकन परीक्षा

Sat, 24 Nov 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 24 Nov 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
assessment exam of Shastri recruitment will be on 27 november

जिला हमीरपुर के सरकारी स्कूलों में खाली चल रहे शास्त्री अध्यापकों के पद शीघ्र भरे जाएंगे।  प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस कड़ी में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 27 नवंबर को होने वाली मूल्यांकन परीक्षा में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी। दस्तावेजों की जांच इसलिए जरूरी है कि कई बार पूर्व सैनिक कोटे से परिवार में एक से अधिक लोग लाभ हासिल कर लेते हैं।
विज्ञापन


जबकि नियमों में यह लाभ परिवार के केवल एक सदस्य को ही मिल सकता है। इसी तरह कई बार कैटेगरी से संबंधित फर्जी दस्तावेजों के मामले भी सामने आ चुके हैं। इन सब के चलते विभाग अब अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

assessment exam of Shastri recruitment will be on 27 november

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने शास्त्री के खाली पदों को भरने के लिए कुछ माह पूर्व भर्ती परीक्षा करवाई थी। मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों में से 23 अभ्यर्थियों की सूची जिला हमीरपुर को मिली है।

इन 23 अभ्यर्थियों की 27 नवंबर को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों की नियुक्तियां जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में होंगी।

जिले मेें शास्त्री अध्यापकों के कुल 289 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 56 पद खाली चल रहे हैं। मौजूदा समय में जिले के 233 स्कूलों में शास्त्री अध्यापक सेवाएं दे रहे हैं।

वहीं 27 नवंबर को मूल्यांकन परीक्षा के बाद 23 नए शास्त्री अध्यापक जिले के स्कूलों को मिल जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक देशराज बरवाल ने कहा कि शास्त्री अध्यापकों की मूल्यांकन परीक्षा 27 नवंबर को हमीरपुर स्थित कार्यालय में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed