{"_id":"60e5bfa88ebc3ebb653dd17b","slug":"army-recruitment-written-exam-will-be-held-in-yol-on-25-july-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती: 25 जुलाई को योल में होगी लिखित परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेना भर्ती: 25 जुलाई को योल में होगी लिखित परीक्षा
Wed, 07 Jul 2021 08:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Jul 2021 08:23 PM IST
सार
25 जुलाई को आर्मी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय स्कूल योल में लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए चयनित युवकों को पुराने एडमिट कार्ड जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कृषि विवि पालमपुर में 14 से 28 फरवरी तक जिला कांगड़ा और चंबा के युवकों की हुई भर्ती की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को होगी। पहले लिखित परीक्षा की तारीख 30 मई थी, लेकिन कोरोना के कहर के चलते इसे अगली स्थिति तक स्थगित कर दिया गया था। अब 25 जुलाई को आर्मी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय स्कूल योल में लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए चयनित युवकों को पुराने एडमिट कार्ड जमा करवाने होंगे। यह परीक्षा नए एडमिट कार्ड पर होगी।
विज्ञापन
सेना ने युवकों से एडमिट कार्ड जमा करवाने की तरीखें घोषित की है। 12 जुलाई को सोल्जर भर्ती के लिए जारी आरएमडीएस नंबर 1001 से 1703, 13 जुलाई को ड्यूटी और सोल्जर, क्लर्क एसकेटी 1704 से 2622, 14 जुलाई को 2623 से 3626 तक और पंद्रह जुलाई को 3628 से 3984 तक युवा अपने एडमिट कार्ड पालमपुर सेना भर्ती कार्यालय में जमा करवाएंगे।
विज्ञापन
भर्ती निदेशक कर्नल संदीप सरोही ने कहा कि युवकों को अपने साथ तीन दिन पहले कोरोना की रिपोर्ट या पहली कोरोना की लगी वैक्सीन का प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। उम्मीदवार अपने प्रमाणपत्र साथ लाएं। युवकों को अपने सैनिटाइजर व गलब्ज भी परीक्षा केंद्र में लाने होंगे।
विज्ञापन