{"_id":"5c262575bdec2256a7705823","slug":"army-recruitment-rally-will-be-organized-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में जाने का मौका, 12 जनवरी से हिमाचल में यहां भर्ती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेना में जाने का मौका, 12 जनवरी से हिमाचल में यहां भर्ती
Fri, 28 Dec 2018 07:00 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 28 Dec 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा स्टेडियम ऊना में 12 से 22 जनवरी तक होने जा रही सेना भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर कर्नल एन. सतीश कुमार के साथ रैली स्थल का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
प्रजापति ने बताया कि यह भर्ती रैली सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीक, सैनिक ट्रेड्समैन और सैनिक नर्सिंग सहायक के पदों के लिए करवाई जा रही है। युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है और अब 12 जनवरी से 22 जनवरी तक इंदिरा स्टेडियम में भर्ती रैली होगी। कर्नल एन. सतीश कुमार ने कहा कि भर्ती रैली ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिले के युवाओं के लिए करवाई जा रही है।
विज्ञापन
रैली में हर रोज 35 सौ युवा भाग लेंगे। भर्ती स्थल पर भर्ती प्रक्रिया की शत-प्रतिशत निगरानी के लिए 25 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे तथा इसके लिए लगभग 200 सदस्यों का स्टाफ तैनात किया जाएगा।
उन्होंने आवेदकों का आहवान करते हुए कहा कि अभ्यार्थी अपना ऑनलाइन एडमिट कार्ड, सभी मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी दो-दो छाया प्रतियां और 20 रंगीन फोटो भर्ती स्थल पर अपने साथ लाना सुनिश्चित करें।