हिमाचल में युवाओं के पास सेना में भर्ती होने का मौका, भरे जाएंगे 500 से ज्यादा पद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के जुन्गा में तीन से 15 जून तक सेना भर्ती होगी। शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा इसमें भाग ले सकेंगे। सैनिक जीडीए, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक के लिए 500 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। सैनिक भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक पात्रता दसवीं पास रखी गई है।
गुरुवार को शिमला के उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने सेना भर्ती रैली को लेकर बैठक की। उपायुक्त ने बताया कि पेयजल, विद्युत, अग्निशमन, पुलिस, चिकित्सा और परिवहन निगम सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश विभागों को दिए गए हैं।
शारीरिक और चिकित्सीय परीक्षण भी अनिवार्य
भर्ती में हिस्सा लेने वाले युवाओं के लिए शारीरिक और चिकित्सीय परीक्षण भी अनिवार्य है। चयन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी। इसके अलावा स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है।
सेना भर्ती अधिकारी कर्नल तनवीर कहा कि भारतीय सेना में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। युवाओं को दलालों से दूर रहने की अपील की गई है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज मित्तल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी डीएस नेगी मौजूद रहे।