{"_id":"5cacb0a1bdec2213e2730300","slug":"army-recruitment-rally-will-be-organized-in-junga-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के पास सेना में जाने का मौका, जुन्गा में इस दिन से होगी भर्ती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं के पास सेना में जाने का मौका, जुन्गा में इस दिन से होगी भर्ती
Tue, 09 Apr 2019 08:43 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में शामिल होने के लिए युवाओं को सुनहरा मौका मिला है। भारतीय थल सेना ने सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी) और सैनिक लिपिक/ एसकेटी पदों के लिए होगी। इसके लिए युवाओं को www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा ही भर्ती में भाग ले सकेंगे। तीन से 15 जून तक जिला शिमला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुन्गा के प्रांगण में भर्ती प्रक्रिया होगी। निदेशक भर्ती कर्नल तनवीर सिंह मन्न ने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
उम्मीदवार पंजीकरण करते हुए अपना आधार नंबर जरूर अंकित करे। पंजीकरण की आखिरी तिथि 18 मई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए युवा 0177-2652804 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन