{"_id":"574fd82a4f1c1b6a79109314","slug":"army-recruitment-rally-in-rampur-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती के दूसरे दिन भी 2194 में से सिर्फ ये हुए दौड़ में पास","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
भर्ती के दूसरे दिन भी 2194 में से सिर्फ ये हुए दौड़ में पास
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ 312 युवाओं ने ही दौड़ की बाधा पार की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कॉलेज मैदान में चल रही सेना भर्ती के दूसरे दिन भी सिरमौर जिले के युवाओं ने भाग्य आजमाया। 2194 युवाओं ने रेस में हिस्सा लिया। इनमें 312 युवाओं ने दौड़ की बाधा पार की। बुधवार को भी सुबह चार से सात बजे तक युवाओं की रेस हुई।
विज्ञापन
जनरल के लिए 168, क्लर्क के लिए 53, टेक्निकल के लिए 24, नर्सिंग असिस्टेंट के लिए 4, ट्रेडमैन के लिए 63 युवाओं का चयन हुआ। वीरवार को सोलन जिले के युवा अपनी किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन
शिमला जिले के एआरओ कर्नल योगेश जोशटी ने बताया कि भर्ती के दूसरे दिन सिरमौर जिले के 2194 युवाओं ने रेस में भाग लिया। इनमें 312 का चयन हुआ।
आज सोलन जिले के युवा भर्ती की विभिन्न प्रक्रियाओं में भाग लेंगे। इसके बाद किन्नौर और शिमला जिले के युवाओं के लिए भर्ती होगी।