फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army recruitment rally in luhnu

सेना भर्ती का शेड्यूल बदला, अब ये समय हुआ तय

Tue, 01 Nov 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 01 Nov 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
army recruitment rally in luhnu

अब सेना में भर्ती होने के लिए युवाओं को दौड़ से पहले पूरी रात जागना होगा। उसके बाद युवा दौड़ में भाग ले सकते हैं। सेना भर्ती निदेशक मंडी ने खुली भर्ती रैली के समय में फेरबदल किया है। अब मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति के युवाओं को सात नवंबर से शुरू होने वाली भर्ती के लिए छह नवंबर को रात 11 बजे लुहणु मैदान पहुंचना होगा। 

विज्ञापन


पहले युवाओं को सात नवंबर को रात्रि दो बजे का समय दिया था। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल अमरजीत वासदेव ने बताया कि युवाओं के लिए भर्ती रैली ग्राउंड में पहुंचने के समय में बदलाव किया गया है। पहले युवाओं के एडमिट कार्ड में समय रात्रि दो बजे ग्राउंड में पहुंचने का दिया गया था, लेकिन अब समय बदल कर रात 11 बजे का कर दिया गया है।

विज्ञापन

रात 11 बजे भर्ती रैली ग्राउंड में पहुंचना होगा

army recruitment rally in luhnu

उन्होंने बताया कि सात नवंबर को आयोजित होने वाली भर्ती के लिए युवाओं को छह नवंबर को रात 11 बजे, आठ नवंबर को आने वाले युवा सात तारीख को रात 11 बजे व नौ नवंबर को आने वाले युवाओं को सात तारीख रात 11 बजे भर्ती रैली ग्राउंड लुहणू में

पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि पहले युवाओं को रात दो बजे बुलाया गया था, लेकिन सुबह अत्यधिक कोहरा पड़ने के कारण युवाओं को अब रात 11 बजे ही भर्ती ग्राउंड में बुलाया गया है। ताकि भर्ती प्रकिया को समय से पूरा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed