सेना भर्ती प्रक्रिया में होने जा रहा है अहम बदलाव
सेना भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अहम बदलाव होने जा रहा है। प्रस्तावित बदलाव के अनुसार अब ग्राउंड से पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी।
सेना लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी को ही फिजिकल और मेडिकल टेस्ट देने का मौका देगी। सेना की भर्ती प्रक्रिया में अभी तक हर कोई शामिल हो सकता है। इससे भीड़ को काबू करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती थी।
कर्नल बोले, जल्द होगा बदलाव
हजारों अपात्र युवा पहले ही दौर में बाहर हो जाते हैं। पारदिर्शता और भीड़ को देखते हुए सेना ने भर्ती रैली में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है।
भारतीय सेना के एरिया रिक्रूटिंग ऑफिसर शिमला कर्नल योगेश जोशी ने बताया कि सेना भर्ती के नियमों में जल्द ही बदलाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए नियम लागू होने से भर्ती प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शिता आएगी।