फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army Recruitment at Bilaspur, Himachal.

सेना भर्ती में हांफ रहे युवा, दौड़ में सिर्फ इतने हुए पास

Tue, 08 Nov 2016 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 08 Nov 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
Army Recruitment at Bilaspur, Himachal.

हिमाचल में चल रही सेना भर्ती में दौड़ पास करना युवाओं के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। रैली के पहले दिन के नतीजे काफी हैरान करने वाले हैं। लुहणू ग्राउंड में मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति के युवाओं के लिए सेना की खुली भर्ती सोमवार से शुरू हो गई।

विज्ञापन


सेना भर्ती निदेशक मंडी कर्नल अमरजीत वासुदेव ने बताया कि सेना तकनीकी वर्ग में 968 उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया था, जिसमें 846 उम्मीदवारों ने लुहणू में अपनी उपस्थिति दी। लंबाई व कागजी जांच में 222 उम्मीदवार अयोग्य घोषित किए गए।
विज्ञापन


जबकि 624 ने दौड़ में भाग लिया, जिसमें 139 दौड़ में पास हुए। सेना लिपिक वर्ग में 2146 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था जिसमें से 1512 उम्मीदवारों ने लुहणू में मैदान में अपनी उपस्थिति दी। प्रारंभिक लंबाई व कागजी जांच में 180 अयोग्य घोषित किए गए जबकि 1332 उम्मीदवारों ने दौड़ में भाग लिया तथा 235 उम्मीदवार ही दौड़ पास कर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस भर्ती में भी कम ही युवा हुए पास

Army Recruitment at Bilaspur, Himachal.

इसी प्रकार में सेना नर्सिंग वर्ग में 191 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था। इनमें से 186 उम्मीदवारों ने भाग लिया। 44 अयोग्य घोषित किए गए, जबकि 140 उम्मीदवारों ने दौड़ में भाग लिया तथा 32 उम्मीदवारों ने दौड़ पास की।

इसी प्रकार सेना ट्रेड्समैन वर्ग में 881 उम्मीदवारों ने पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 752 उम्मीदवारों ने लुहणू में मैदान में उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रारंभिक जांच में 228 अयोग्य घोषित किए गए, जबकि 524 उम्मीदवारों ने दौड़ में भाग लिया तथा 50 उम्मीदवारों ने दौड़ पास की।

उन्होंने कहा कि 8 नवंबर को सामान्य ड्यूटी वर्ग में जिला मंडी के ऑल बलद्वाड़ा भाड़ोतरा, धर्मपुर, जोगेंद्रनगर, कोटली , लालभरोट, मंडी पदर, सरकाघाट तहसील के उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया की जाएगी जबकि 9 नवंबर को सामान्य ड्यूटी वर्ग में ही जिला मंडी के बल्ह,बालीचौकी, चच्योट,संधोल, करसोग, नीहरी, सुंदरनगर एवं थुनाग तहसील व उप तहसील तथा जिला कुल्लू व लाहौल स्पीति के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

इसके अतिरिक्त गोरखा के लिए सेना सामान्य ड्यूटी के लिए पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए भारतीय नागरिकता वाले गोरखाओं के लिए तथा डीएससी वर्ग में हिमाचल प्रदेश व हरियाणा (गुड़गांव, मेवात, पलवल, फरीदाबाद व चंडीगढ़ को छोड़कर) के सेना से सेवानिवृत्त डीएससी वर्ग के उम्मीदवारों की भी भर्ती होगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed