{"_id":"5c57e401bdec2254606a676b","slug":"army-bharti-written-exam-in-palampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर में सेना भर्ती की लिखित परीक्षा इस दिन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पालमपुर में सेना भर्ती की लिखित परीक्षा इस दिन
Mon, 04 Feb 2019 12:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चंबा में अक्तूबर माह में हुई सेना भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 24 फरवरी को शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में होगी। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के निदेशक कर्नल रामाकृष्णन ने बताया कि जिन उम्मीदवारों को सेना भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड पूर्व में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
वह निर्धारित समय से पहले अपने एडमिट कार्ड रिन्यू करवा लें। लिखित परीक्षा का आयोजन शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा राजकीय महाविद्यालय में 24 फरवरी को होगा। इसमें सेना भर्ती रैली चंबा में चयनित सोल्जर नर्सिंग पशुपालन, सोल्जर
विज्ञापन
तकनीकी, सोल्जर ट्रेडमैन आठवीं पास, सोल्जर ट्रेडमैन दसवीं पास के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड रिन्यू करवाने के लिए पांच फरवरी को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक सोल्जर नर्सिंग में रोल नंबर 77000 से 5511, सोल्जर तकनीकी में 39501 से 39650, दो बजे से पांच बजे तक सोल्जर तकनीकी रोल नंबर 39651 से 39783, छह फरवरी को सुबह नौ बजे से 12 बजे सोल्जर ट्रेडमैन आठवीं पास 53001 से 53184, दो बजे से पांच बजे
विज्ञापन
तक सोल्जर ट्रेडमैन 54501 से 54640, सात फरवरी सुबह नौ से 12 बजे तक सोल्जर ट्रेडमैन रोल नंबर 54641 से 54790 और दो बजे से पांच बजे तक 52791 से 54940 तक के उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर में अपना एडमिट कार्ड रिन्यू करवा सकते हैं। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने अभी तक भर्ती से संबंधित अपने कागजात जमा नहीं करवाएं हैं। वह भी इस दौरान अपने डॉक्यूमेंट जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01894-235526 पर सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर से संपर्क किया जा सकता है।