{"_id":"5c0117f9bdec22419820af51","slug":"army-150-infantry-battalion-ta-punjab-recruitment-palampur-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में जाने का मौका, कृषि विवि पालमपुर में होगी भर्ती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेना में जाने का मौका, कृषि विवि पालमपुर में होगी भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 30 Nov 2018 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विवि पालमपुर में 150 इंफेंटरी बटालियन (टीए) पंजाब की ओर से टेरिटोरियल आर्मी में के लिए भर्ती रैली करवाई जा रही है। निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर कर्नल एन. सतीश कुमार ने बताया कि यह भर्ती रैली सैनिक सामान्य ड्यूटी के 68 पदों, लिपिक स्टाफ ड्यूटी के चार पदों, हाउस कीपर के तीन, शैफ कम्यूनिटी के सात, वाशरमैन के दो और ड्रेसर, स्ट्यूवार्ड, मैसकीपर तथा टेलर के एक-एक पद के लिए भर्ती होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में तीन तथा चार दिसंबर को पंजाब और चंडीगढ़ के उम्मीदवार, पांच और छह दिसंबर को हिमाचल प्रदेश, सात दिसंबर को जम्मू और कश्मीर और आठ दिसंबर को हरियाणा तथा दिल्ली के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि 10 से 14 दिसंबर तक दस्तावेजों की रि-चैकिंग, शारीरिक तथा मेडिकल जांच की जाएगी।
विज्ञापन