फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   armed force flag day celebrated in month of december

पूरा महीना मनाया जाएगा सशस्त्र सेना झंडा दिवस, सैनिक कल्याण विभाग का फैसला

Tue, 28 Nov 2017 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 28 Nov 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
armed force flag day celebrated in month of december
प्रदेशभर में इस बार पूरा दिसंबर महीना सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। पूरे देश में यह दिवस सात दिसंबर को मनाया जाता है, लेकिन हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य होने के कारण यहां यह दिवस पूरा दिसंबर महीना मनाया जाएगा। 
विज्ञापन



इसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस दिवस के तहत देश भर के कर्मचारियों और शिक्षण संस्थानों को टोकन फ्लैग दिए जाते हैं। 
विज्ञापन


इन टोकन फ्लैग से मिलने वाली राशि से सैनिक कल्याण विभाग युद्ध में घायल सैनिकों के पुनर्स्थापन और शहीद सैनिकों के परिवारों की मदद करता है। वहीं सशस्त्र सेना झंडा दिवस की निधि से सैनिक कल्याण विभाग पूर्व सैनिकों के लिए भी अनेकों योजनाओं का संचालन कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे में सैनिकों के हित में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभाग पूरा दिसबंर माह को इस दिवस के रूप में मनाने जा रहा है। विभाग की ओर से विभिन्न माध्यमों से टोकन फ्लैग प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाए जाएंगे। 

झंडा दिवस निधि के तहत एक-एक खाता हर जिला के सैनिक कल्याण कार्यालय एवं सैनिक कल्याण निदेशालय में संचालित है। सैनिक कल्याण निदेशालय ने प्रदेश की जनता से अधिक से अधिक टोकन फ्लैग लेने का आग्रह किया है। 


उधर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि सशस्त्र सेना झंडा निधि में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस बार झंडा दिवस पूरा दिसंबर माह मनाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से सैनिकों, आश्रितों व पूर्व सैनिकों के लिए संचालित झंडा निधि में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed